Sandhya Samachar

छात्रा की मौत के विरोध में BJD का बालासोर में विरोध प्रदर्शन : पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़

7 views

बालासोर जिले में बुधवार को बीजद कार्यकर्ताओं ने एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की आत्मदाह से मौत के बाद विरोध प्रदर्शन किया। बीजद कार्यकर्ताओं ने बालासोर में सड़कों पर टायर जलाए और सरकार की निष्क्रियता पर रोष व्यक्त किया। झारखंड के बोकारो में गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में पुलिस और भाकपा माओवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए। साथ ही सीआरपीएफ के एक जवान की भी जान चली गई।

मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार भी बरामद कर ली है। CCTV फुटेज और हेडलाइट के टुकड़े जांच में अहम सुराग साबित हुए, जिनकी मदद से आरोपी तक पहुंचा गया।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के मिशन बाद की कई प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद 17 अगस्त तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। गाजा पट्टी पर मंगलवार को इजराइली हमलों में 90 से अधिक फलस्तीनी मारे गए, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अस्पतालों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिफा अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी शाती शरणार्थी शिविर में हुए एक हमले में फलस्तीनी विधायिका के हमास सदस्य की मौत हो गई, साथ ही उसी इमारत में शरण लिए हुए एक पुरुष, एक महिला और उनके छह बच्चे भी मारे गए। हताहतों को इसी अस्पताल में लाया गया था। शिफा अस्पताल के अनुसार, सोमवार शाम गाजा शहर के तेल अल-हवा ज़िले में एक घर पर हुए हमले में एक परिवार के 19 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में आठ महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
73%
1.9km/h
100%
26°C
26°
26°
26°
Thu
25°
Fri
23°
Sat
24°
Sun
24°
Mon

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech