ग्वालियर में सनसनी: बाइक सवार बदमाशों ने आरक्षक को गोली मारकर लूटा

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में सनसनी: बाइक सवार बदमाशों ने आरक्षक को गोली मारकर लूटा

ग्वालियर। गुरुवार रात शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस आरक्षक प्रमोद त्यागी को गोली मार दी और उनसे मोबाइल व 30 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। यह घटना रात करीब साढ़े नौ बजे पनियार थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास हुई।

आरक्षक प्रमोद त्यागी इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ हैं और अपने बीमार पिता को देखने मुरैना जिले के जौरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटपाट की कोशिश की। जब आरक्षक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे उनके हाथ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश उन्हें सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद घायल आरक्षक ने सड़क किनारे मदद के लिए हाथ हिलाना शुरू किया। उसी समय मुरैना जिले के सुमावली से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीतू सिकरवार अपने काफिले के साथ लौट रहे थे। उन्होंने सड़क पर घायल पड़े आरक्षक को देखकर अपनी गाड़ी रोकी और तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।

आरक्षक को पहले ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Also Read

पुलिस ने इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान जल्द कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Top Stories
Related Post