बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दो चरणों में होगी वोटिंग, 14 नवंबर को मतगणना

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दो चरणों में होगी वोटिंग, 14 नवंबर को मतगणना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे चुनावी कार्यक्रम की जानकारी दी। इस बार बिहार में दो चरणों में मतदान होगा — पहला चरण 6 नवंबर 2025 को और दूसरा चरण 11 नवंबर 2025 को। वहीं, मतगणना 14 नवंबर 2025 को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

पहले चरण का चुनाव कार्यक्रम

पहले चरण में कुल 121 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण के लिए चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत 10 अक्टूबर 2025 से होगी।

प्रक्रियातारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख10 अक्टूबर 2025
नामांकन की अंतिम तारीख17 अक्टूबर 2025
नामांकन पत्रों की जांच18 अक्टूबर 2025
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि20 अक्टूबर 2025
मतदान की तारीख6 नवंबर 2025
मतगणना14 नवंबर 2025

दूसरे चरण का चुनाव कार्यक्रम

दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण की प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।

प्रक्रियातारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख13 अक्टूबर 2025
नामांकन पत्रों की जांच20 अक्टूबर 2025
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि21 अक्टूबर 2025
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि23 अक्टूबर 2025
मतदान की तारीख11 नवंबर 2025
मतगणना14 नवंबर 2025

राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पूरा करने के बाद 30 सितंबर को अंतिम सूची जारी की। इसके साथ ही राज्य की चुनावी हलचल तेज हो गई है। सभी जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी सौंप दी है। आयोग ने इसके बाद चुनावी तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की और कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्य की शुरुआत कर दी है। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवार चयन, प्रचार रणनीति और जनसंपर्क अभियान को लेकर बैठकों का दौर जारी है।

Also Read

जेडीयू की मांग और आयोग का फैसला

जेडीयू ने इस बार राज्य में एक चरण में चुनाव कराने की मांग की थी, लेकिन चुनाव आयोग ने सुरक्षा और लॉजिस्टिक कारणों से दो चरणों में मतदान कराने का निर्णय लिया है।

चुनाव परिणाम 14 नवंबर को

दोनों चरणों की वोटिंग पूरी होने के बाद 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। उसी दिन यह तय हो जाएगा कि 2025 में बिहार की सत्ता किसके हाथों में जाएगी।

Top Stories
Related Post