बिग बॉस फेम तान्या मित्तल पर नया विवाद! मुंबई के इंफ्लुएंसर ने ग्वालियर पुलिस से की शिकायत, लगाए गंभीर आरोप

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

बिग बॉस फेम तान्या मित्तल पर नया विवाद! मुंबई के इंफ्लुएंसर ने ग्वालियर पुलिस से की शिकायत, लगाए गंभीर आरोप

बिग बॉस फेम तान्या मित्तल एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार मामला सीधे ग्वालियर पुलिस के दरवाजे तक पहुंच गया है। मुंबई के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक (SP) ऑफिस में पहुंचकर तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है।

फैजान अंसारी ने अपने आवेदन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तान्या मित्तल ने बिग बॉस में लगातार झूठ बोलकर ग्वालियर शहर की छवि खराब की है। उनका कहना है कि तान्या शो के दौरान अपने निजी जीवन से जुड़े कई भ्रामक बयान देकर दर्शकों को गुमराह कर रही हैं, जिससे शहर की साख पर बुरा असर पड़ रहा है।

इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने यह भी आरोप लगाया कि तान्या ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड बलराज को झूठे आरोपों में फंसाकर जेल भेजवाया। उनका कहना है कि तान्या बार-बार विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं और शो में खुद को पीड़ित के रूप में पेश कर रही हैं।

फैजान ने मांग की है कि ग्वालियर पुलिस तान्या मित्तल के खिलाफ FIR दर्ज करे, ताकि तथ्यों की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि जैसे ही तान्या बिग बॉस हाउस से बाहर आएंगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक तान्या मित्तल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Also Read

Top Stories
Related Post