8th Pay Commission पर सरकार का बड़ा अपडेट, लाखों कर्मचारियों व पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ीं

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

 8th Pay Commission पर सरकार का बड़ा अपडेट, लाखों कर्मचारियों व पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ीं

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) इस समय सबसे चर्चित मुद्दों में से एक है। हर कोई जानना चाहता है कि सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी कब होगी और क्या 2026 के बजट में इस पर कोई बड़ा ऐलान देखने को मिलेगा। अब संसद में सरकार की ओर से आए सीधे बयान ने साफ कर दिया है कि 8th CPC पर प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा

सरकार ने बताया कि केंद्र सरकार के पास अभी 50.14 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं और करीब 69 लाख पेंशनर्स हैं। ये सभी 8वें वेतन आयोग के दायरे में आएंगे और नए पे स्ट्रक्चर लागू होते ही सैलरी व पेंशन पर सीधा असर पड़ेगा।

सरकार ने क्या कहा 8th Pay Commission पर?

लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि 8वें वेतन आयोग में किसी भी तरह की देरी का सवाल ही नहीं उठता। आयोग को अपनी गठन तिथि से 18 महीने के भीतर रिपोर्ट देनी होगी। इसके बाद सरकार अनुशंसाओं को मंजूरी देकर उन्हें लागू करेगी।

DA और पेंशन मर्ज होंगे? सरकार का जवाब

राज्यसभा में पूछा गया था कि क्या कर्मचारियों को तुरंत राहत देने के लिए DA और DR को बेसिक पे में मर्ज किया जाएगा। सरकार ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह 8th CPC के दायरे में आता है और वही इस पर अंतिम सिफारिशें करेगा। यानी DA, DR और पेंशन स्ट्रक्चर में किसी भी बदलाव की जिम्मेदारी आयोग की ही होगी।

Also Read

बजट 2026–27 में कितना फंड रखा जाएगा?

सरकार ने कहा कि जैसे ही आयोग अपनी सिफारिशें देगा और उन्हें मंजूरी मिलेगी, बजट में इसके लिए जरूरी फंड का प्रावधान कर दिया जाएगा। साथ ही सरकार ने भरोसा दिलाया कि फंड की कमी सिफारिशों के लागू होने में बाधा नहीं बनेगी।

8th CPC के लागू होने की तारीख पर भी अपडेट

सरकार ने स्पष्ट किया कि वेतन आयोग कब लागू होगा, यह फैसला केंद्र सरकार करेगी। हालांकि यह तय है कि आयोग 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगा। इसके बाद लागू होने की तिथि तय होगी।

क्यों महत्वपूर्ण है 8वां वेतन आयोग?

8th Pay Commission सिर्फ बेसिक सैलरी और पेंशन बढ़ाने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि—

  • महंगाई भत्ता (DA) की गणना का नया फॉर्मूला ला सकता है
  • महंगाई राहत (DR) में बदलाव कर सकता है
  • कर्मचारियों को मिलने वाले अलाउंसेस का पूरा स्ट्रक्चर बदल सकता है

यही वजह है कि लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह सबसे बड़ी उम्मीदों वाला अपडेट है। नए आयोग की सिफारिशें लागू होने से उनकी मंथली इनकम और जीवन स्तर में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Top Stories
Related Post