नितिन नबीन का बड़ा बयान, भाजपा के विचारों ने बदला देश का इतिहास

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

Big statement by Nitin Nabin

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के संघर्ष के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिनके संघर्ष से पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया आज के दिन उन सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों को नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि “हम राम लला आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे”, “जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है” और “एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेगा” 

उन्होंने आगे कहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने वह दौर भी देखा है जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।इसी तरह जम्मू-कश्मीर की जनता ने धारा 370 से मुक्ति का अनुभव किया। जब श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा लहराता है, तो हर देशवासी को गर्व होता है।

Top Stories
Related Post