ग्वालियर। शहर में इन दिनों का निर्माण कार्य तेज गति से हो रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड 18 के अंतर्गत आने वाले दीन दयाल नगर में सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया गया।
क्षेत्रीय पार्षद के संग मप्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने मिलकर संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया।

11 लाख 62 हजार की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण बनी-ठनी ब्यूटी पार्लर से ईसीएस स्कूल तक किया जाएग
भूमि पूजन समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष जबर सिंह गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश परमार, डॉ. धर्मेंद्र सक्सेना, गजराज सिंह बरैया, जेके सिंह, राजेंद्र यादव, सुनीता सिंह, एके दुबे, उदयभान चौहान, प्रभाकर, एसएस कुशवाह, भरत श्रीवास्तव, विजय जैन, देवेंद्र सिंह तोमर एवं संध्या दुबे प्रमुखरूप से मौजूद थे।