Sandhya Samachar

भाजपा के “भारत” ने बढ़ाया भगवा का मान

174 views

ग्वालियर में लगातार पांचवी बार जीतकर पार्टी जारी रखी है विजय यात्रा
फैक्ट फाइल
भाजपा को मिले

6 लाख 71 हजार 535 मत
कांग्रेस को मिले
6 लाख 1 हजार 325 मत
जीत का अंतर
70 हजार 210 मत
नतीजा
भाजपा के भारत सिंह जीते

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव में ग्वालियर संसदीय सीट पर भाजपा का विजयी अभियान जारी है। इस बार भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही भाजपा 17 साल में पांचवी बार लगातार चुनाव जीती है। कह सकते हैं कि इस बार भाजपा के भारत ने भगवा का मान बढ़ाया है।
मंगलवार को हुई मतगणना के बाद आए परिणाम ने जहां कांग्रेसियों को मायूस कर दिया वहीं भाजपाईयों के चेहरे खिला दिया। ग्वालियर जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना एमएलबी कॉलेज में की गई। जबकि ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के करैरा व पोहरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती शिवपुरी स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई। मतगणना के बाद कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान ने चुनाव परिणाम का ऐलान के साथ ही भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह को विजयी घोषित किया।
ऐसा रहा हार-जीत का आंकड़ा
भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी प्रवीण पाठक को 70 हजार 210 मतों से पराजित किया। कुशवाह को 6 लाख 71 हजार 535 मत और पाठक को 6 लाख एक हजार 325 मत प्राप्त हुए। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी चौहान ने विजयी प्रत्याशी कुशवाह को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रेक्षकगण चन्द्र सिंह इमलाल, कृष्णा आदित्य एवं सुश्री आई के चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के सीईओ विवेक कुमार व अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार एवं जिले के सभी एआरओ मौजूद थे।

कलेक्टर ने जताया आभार
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने सुव्यवस्थित ढंग से मतगणना संपन्न होने पर मतगणना में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बल, प्रत्याशी व उनके अभिकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा जिलेवासियों के प्रति आभार जताया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने भी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

PostedBy : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
34%
6.2km/h
51%
36°C
36°
36°
36°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
28°
Wed
29°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech