Sandhya Samachar

कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा

162 views

मां कनकेश्वरी देवी की श्रीमद् देवी भागवत कथा में उमड़े हजारों श्रद्धालु
ग्वालियर। मां कनकेश्वरी देवी की श्रीमद् देवी भागवत कथा का सोमवार को मुरार स्थित रामलीला मैदान में श्री गणेश हुआ।
कथा के शुभारंभ से पूर्व मुरार के आर्य नगर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बारादरी चौराहा, माल रोड होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पीत वस्त्र पहने महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। सबसे आगे घुड़ सवार दस्ता चल रहा था। मुख्य यजमान मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के परिजन भी शामिल हुए।


इस दौरान मुरैना सांसद शिव मंगल सिंह तोमर, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति मनोज सिंह तोमर, जय सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
यह पहला मौका है जब मां कनकेश्वरी देवी ग्वालियर में श्रीमद् देवी भागवत की कथा श्रद्धालुओं को सुना रही हैं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
78%
3.3km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech