Sandhya Samachar

दुर्घटना : 35 दिन बाद भी फंसे हैं भारतीय चालक दल सदस्य, क्रू सदस्यों का हौसला बरकरार

112 views

— अमेरिका के बाल्टीमोर में पुल गिरे हुए 35 दिन हो चुके हैं। भारतीय चालक दल के 20 सदस्य जहाज पर ही फंसे हुए हैं। अगर दुर्घटना नहीं हुई होती तो चालक दल के सदस्य अपने गंतव्य श्रीलंका पहुंच गए होते।

आईएएनएस, वॉशिंगटन। अमेरिका के बाल्टीमोर में दुर्घटना के कारण पुल गिरने के 35 दिन बीत चुके हैं, लेकिन भारतीय चालक दल के 20 सदस्य जहाज पर ही फंसे हुए हैं। यह दुर्घटना 26 मार्च को हुई थी। इसके कारण बाल्टीमोर पुल का एक हिस्सा टूटकर पानी में गिर गया था।
क्रू सदस्य अब भी जहाज पर मौजूद
अगर दुर्घटना नहीं हुई होती, तो चालक दल के सदस्य अपने गंतव्य श्रीलंका पहुंच गए होते। लेकिन मजबूरन वे अमेरिकी बंदरगाह शहर बाल्टीमोर के तट पर मालवाहक जहाज डाली में रहने को मजबूर हैं। डाली के स्वामित्व वाली कंपनी के एक प्रवक्ता जिम लॉरेंस ने कहा कि भारतीय क्रू सदस्य अब भी जहाज पर मौजूद हैं और उनके हौंसले में कोई कमी नहीं आई है।
महीने भर तक रह सकते हैं यात्री!
लॉरेंस ने कहा कि जहाज पर अपनी ड्यूटी के साथ ही दुर्घटना को लेकर चल रहे जांच कार्य में भी वे सहायता कर रहे हैं। उनकी लगातार काउंसिलिंग भी की जा रही है। भारतीय दूतावास की ओर से उन लोगों की जानकारी देने से इनकार कर दिया गया है, जो अब भी जहाज पर हैं।“

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
51%
4.8km/h
74%
29°C
29°
29°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
27°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech