बाबरी बरसी पर ओवैसी का तीखा हमला—उधर TMC की सायोनी घोष बोलीं, ‘मस्जिद बनाना आसान, लेकिन…’”

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

बाबरी बरसी पर ओवैसी का तीखा हमला—उधर TMC की सायोनी घोष बोलीं, ‘मस्जिद बनाना आसान, लेकिन…’”

बाबरी मस्जिद विध्वंस के 31 साल पूरे होने पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा.

उन्होंने इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी सवाल उठाते हुए बयानबाजी की है दिन देश के लिए काला दिन है. बाबरी मस्जिद का फैसला आस्था की बुनियाद पर था. उन्होंने कहा, ‘जिस दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के क़त्ल के बाद दिल्ली की सड़कों पर सिखों का खून की होली खेली गई, वो मुल्क के लिए काला दिन था. जिस वक्त 2002 में गुजरात और अहमदाबाद में फसादात हुए, वो एक यौम-ए-सियाह था.’


वही हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद विधायक ने नई बाबरी मस्जिद की नींव रखी। 


इस कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए इसस कार्यकरम को खास बनाने के लिए सऊदी के मौलाना भी शामिल हुए। वहीं, लगभग 40 हजार मेहमान और 20 हजार स्थानीय लोग मतलब  60 हजार लोगों के लिए बिरयानी भी बनाई गई। अलग-अलग जगहों से लोग ईंट लेकर बेलदांगा पहुंचे। वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर नेताओं ने जमकर विरोध किया। टीएमसी ने पहले ही इस पर आपत्ति जताई थी और हुमायूं कबीर को सस्पेंड कर चुकी है। अन्य राजनीतिक दल भी इसका विरोध कर रहे हैं।

प्लेसेस ऑफ वरशिप एक्ट होने के बावजूद भी कई मसाजिद के ऊपर केस पड़ जाते हैं.’

ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले और बाबरी मस्जिद ध्वंस मामले में आरोपियों के बरी होने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा की , ‘सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा कि कोई मंदिर को तोड़कर वहां पर मस्जिद नहीं बनाई गई.’ ‘आज जब हम ये देखते हैं कि क्रिमिनल कोर्ट का फैसला आता है बाबरी मस्जिद के शहादत के जितने मुल्ज़िमीन जिन पर इल्ज़ाम लगाया गया था, कोर्ट ने उन तमाम को बरी कर दिया. सवाल ये पैदा होता है कि फिर 6 दिसंबर 1992 को फिर किसने मस्जिद को शहीद किया था?’ ‘आज आप देखते हैं कि 1991 प्लेसेस ऑफ वरशिप एक्ट होने के बावजूद भी कई मसाजिद के ऊपर केस पड़ जाते हैं.’


भारत की पहचान धर्मनिरपेक्ष

अपने भाषण में ओवैसी ने भारत की धर्मनिरपेक्ष पहचान पर जोर देते हुए कहा, ‘याद रखिए, इस मुल्क का कोई मज़हब नहीं है. ये मुल्क तमाम मज़हब के मानने वालों का है.उन्होंने कहा, ‘अगर कोई ये कहेगा कि ये मुल्क एक मज़हब का है, तो फिर याद रखिए, हम उन अज़ीम आज़ादी के मुजाहिदीन की कुर्बानी को रायगा जाने देंगे, क्योंकि उस वक़्त हिन्दू-मुसलमानों ने मिलकर, सिखों ने, ईसाइयों ने मिलकर अंग्रेज़ों से इस मुल्क को आज़ाद करवाया था.” ‘हमको अल्लाह ने हम तमाम को सलाहियत दी है, हम आइन को मज़बूत रखें, क़ानून की बालादस्ती को बरक़रार रखें या रूल ऑफ लॉ को बरक़रार रखें. ऐसी ताक़तों को पहचानें जो मुल्क के आईन को, इंसाफ़ को कमज़ोर करना चाहते हैं.’

.

Also Read

Top Stories
Related Post