ग्वालियर में छात्र पर हमला: भिंड से आए हमलावरों ने सड़क पर पटककर पीटा, सिर फटा

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में छात्र पर हमला: भिंड से आए हमलावरों ने सड़क पर पटककर पीटा, सिर फटा

ग्वालियर। शहर के पिंटो पार्क स्थित सैनिक कॉलोनी में सोमवार शाम एक छात्र पर पुरानी रंजिश के चलते हमला हो गया। भिंड से आए दो युवकों ने छात्र को बेरहमी से पीटते हुए जमीन पर पटक-पटककर घायल कर दिया। इस दौरान उसके सिर में गहरी चोट आई और हाथ-पैर भी बुरी तरह छिल गए।

घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की है। घायल छात्र की पहचान हर्षवर्धन सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह यादव के रूप में हुई है, जो पहले रीजल कॉन्वेंट स्कूल का छात्र रह चुका है और वर्तमान में ग्रेजुएशन कर रहा है। हर्षवर्धन की भिंड निवासी बलराज पन्नू और हैप्पी पन्नू से स्कूल समय से ही रंजिश चल रही थी।

सोमवार शाम दोनों आरोपी युवक भिंड रोड से पिंटो पार्क इलाके में पहुंचे और हर्षवर्धन को देख उससे बहस करने लगे। देखते ही देखते दोनों ने मिलकर छात्र पर हमला कर दिया और उसे सड़क पर पटक दिया। घायल हालत में जब सिर से खून बहने लगा तो आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।

आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। बाद में घायल छात्र थाने पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाकर मेडिकल कराया। पुलिस ने बलराज और हैप्पी पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Also Read

गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Top Stories
Related Post