Sandhya Samachar

मुख्यमंत्री अपने केबिन में लगाएं डॉन की तस्वीर

105 views

उत्तर प्रदेश में माफिया की हत्या पर भाजपा को घेर रहे लेकिन उनके बयान से वे खुद ही एक विवाद में घिर गए हैं। उनके इस बयान ने राष्ट्रवाद के लिए मुखर जानी जानेवाली भाजपा को बैठे बिठाए राजनीति का एक मुद्दा दे दिया है।

पटना, पीटीआई। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने अतीक को ’’जी’’ कहने पर बिहार के उप मुख्मंत्री तेजस्वी यादव पर सोमवार को हमला बोला था। तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर भाजपा हमलावर थी वहीं, आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद को ’जी’ कहकर संबोधित करने को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, उन्हें अपने कार्यालय में डॉन की तस्वीरें टांगनी चाहिए। बेगूसराय से सांसद ने कहा कि मैं सुझाव दूंगा कि बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को अपने केबिन में पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और डॉन की तस्वीरें टांगनी चाहिए।
दिग्विजय सिंह का भी किया जिक्र
उन्होंने कहा कि, इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहा था। ये लोग वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं। गिररिज सिंह ने कहा कि जिन्होंने उमेश पाल की हत्या पर एक शब्द नहीं बोला, अब वे दर्द में क्यों हैं?
जानिए क्या थी तेजस्वी की टिप्पणी
सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या पर बयान देते हुए उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर बोले रहे थे। उन्होंने कहा था, यह अतीक जी का जनाजा नहीं है, बल्कि कानून का जनाजा है ।
उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पत्रकार के वेश में आए तीन लोगों ने शनिवार की रात उस समय गोली मार दी थी, जब पुलिसकर्मी दोनों को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए ले जा रहे थे।
म्कपजमक ठलरू च्तंजममा श्रंपद

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
27°C
27°
27°
27°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech