ग्वालियर की गलियों में आज भी जीवित हैं अटल जी की यादें

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

Atal ji's memories are still alive in the streets of Gwalior

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का ग्वालियर से गहरा नाता रहा है। महाराजबाड़ा के पास स्थित गोरखी स्कूल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने तीन साल तक पढ़ाई की थी। 1935 में अटल जी ने इस स्कूल में छटवीं क्लास में दाखिला लिया था और सन 1938 में आठवी क्लास तक पढ़ाई की थी। इस स्कूल से अटल जी की यादें अभी भी जुड़ी है। 

ग्वालियर का गोरखी स्कूल आज के समय में आधुनिक रूप ले चुका है यहां अब डिजिटल फॉर्मेट में पढ़ाई होती है इसके साथ ही स्कूल परिसर में डिजिटल अटल म्यूजियम भी बन गया है जिसमें अटल जी की स्मृतियां डिजिटल फॉर्मेट में देखी जा सकती है।  अटल जी ने जिस स्कूल में पढ़ाई की उसे स्कूल में उन्हें पढ़ने और सेवा का मौका मिला है बच्चों का कहना है कि वह भी अटल जी की तरह है आगे जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। 

अटल जी खाने के भी बड़े शौकीन रहे हैं ।  अटल जी की खान की चर्चाएं आज भी ग्वालियर में चर्चित है नया बाजार इलाके में स्थित बहादुरा स्वीट्स के लड्डू और रसगुल्ले अटल जी को खास तौर पर पसंद थे इस दुकान पर अटल जी अक्सर रसगुल्ले और लड्डू खाने आया करते थे । इतना ही नहीं जब वो प्रधानमंत्री बने और ग्वालियर आना उनका कम हो गया तो विशेष तौर पर उनके लिए बहादुरा स्वीट्स के लड्डू और रसगुल्ले दिल्ली भेजे जाते थे। इस दुकान पर शुद्ध देशी घी के लड्डू, रसगुल्ले और जलेबियां बनती है। ग्वालियर की ये दुकान आज  भी  अपने लजीज़ स्वाद के लिए मशहूर  है। यहां रोजाना ताज़ा लड्डू और रसगुल्ले बनते है जहां दूर दूर से लोग स्वाद लेने के लिए आते हैं । सभी को इस बात का गौरव है कि ये लड्डू अटल जी की पसंद का लड्डू नाम से जाना जाता है। 

Top Stories
Related Post