मिडिल ईस्ट के जंग का असर अब भारत के ईंधन पर पढ़ना शुरू हो गया है। एक तरफ यह युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ इस युद्ध का असर लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर पढ़ना शुरू हो गया है इस जंग का असर तेल के दामों को लेकर आसमान छू रहा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, प्रीमियम पैट्रोल और विमान ईंधन के कीमतों में भारी इजाफा हुआ है इस युद्ध के बीच अभी तक ईंधन के दाम दो बार बढ़ चुके हैं।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कितना हुआ इजाफा जाने यहां
आज यानी 1 अप्रैल 2026 से एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 195.50 रुपए तक महंगा हो गया है यानी अब दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम 1883 रुपये से बढ़कर 2078.50 रूपये तक बढ़ गए है। 28 फरवरी 2026 को यह मिडिल ईस्ट युद्ध हुआ था और 1 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक 310 रुपए तक एलपीजी सिलेंडर में बढ़ोतरी हो चुकी है।
जाने किस शहर में कितना बड़ा एलपीजी सिलेंडर
| शहर | एलपीजी सिलेंडर दाम |
| कोलकाता | 22080 रुपए |
| मुंबई | 2031 रुपए |
| चेन्नई | 2246.50 रुपए |
जेट फ्यूल के दाम बढ़े
1 अप्रैल 2026 यानी कि बुधवार आज से विमान ईंधन की कीमतें भी बढ़ गई है यह कीमत लगभग 2.07 लाख रुपए प्रति किलोलीटर तक कर दी है गौरतलब हैं कि पहले सरकार ने 100 फीसदी कीमत बढ़ाई थी लेकिन अब सरकार ने महज 8.5 फीसदी तक कीमतें बढ़ा दी है वहीं दूसरी तरफ बात करें तेल मार्केटिंग की, तो इसके दाम 1.04 लाख रुपए/ लीटर के करीब कर दिया हैं।