Sandhya Samachar

ASI का फंदे से लटका मिला शव सुसाइड से पहले वीडियो में बताई हैरान कर देने वाली वजह

5 views

ASI का फंदे से लटका मिला शव

सुसाइड से पहले वीडियो में बताई हैरान कर देने वाली वजह

 

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले के गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई ने आत्महत्या कर ली।

 

एएसआई का शव फंदे से लटका मिला। आरोप है कि एएसआई रेत माफिया की धमकियों से परेशान था, इसलिए उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। एएसआई ने सुसाइड से पहले एक वीडियो जारी किया जिसमें रेत माफिया और एक पुलिसकर्मी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। एएसआई की आत्मयहत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

 

दरअसल मामला दतिया जिले के गोंदन थाना में पदस्थ एएसआई प्रमोद पावन से जुड़ा है।

 

उन्होंने अपने घर में में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई के फांसी लगाने के पूर्व का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में मृतक ने गोंदन थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया और थरेट थाना प्रभारी ए हसन पर गंभीर आरोप लगाया है।

एएसआई प्रमोद पावन का बयान

एएसआई प्रमोद पावन ने बताया कि

थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया जरूरी कार्य के लिए छुट्टी भी नहीं देते। न ही एसपी से मिलने जाने की भी परमिशन दी जाती है। थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया के गुर्गे रेत माफिया का काम करने वाले बबलू यादव जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना के लिए गोंदन थाना प्रभारी, एक पुलिस कर्मी रुपनारायण यादव और रेत माफिया बबलू यादव को जिम्मेदार बताया है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
80%
5.2km/h
98%
25°C
25°
25°
24°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech