एशिया कप 2025: आज से जंग, इंडिया-पाकिस्तान क्लैश की धूम

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

एशिया कप 2025: आज से जंग, इंडिया-पाकिस्तान क्लैश की धूम

एशिया कप की सबसे होनहार टीम भारत है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी. बाता दे की इसस बार भारतीय टीम को श्रीलंका, पाकिस्तान और  अफगानिस्तान जैसी टीमों से चुनौती मिल सकती है. एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का आगाज आज यानि  9 सितंबर (मंगलवार) को होने जा रहा है. एशिया कप का उद्घाटन मुकाबला आज अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबू धाबी के  शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मुकाबले से करेगी. फिर उसे 14 सितंबर (रविवार) को दुबई के मैदान पर ही चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करना है. 

भारत–पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) एशिया कप का आधिकारिक मेजबान है, लेकिन सभी मैच यूएई में खेले जाएंगे. भारत–पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं, इसलिए भारतीय धरती पर सारे मैचों का आयोजन मुश्किल था. बीसीसीआई को पाकिस्तान से जुड़े मुकाबले किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने पड़ते, ठीक वैसे ही जैसे चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के मुकाबले दुबई में हुए थे. इसी वजह से पूरा टूर्नामेंट ही यूएई में  में कराने का फैसला लिया गया. एशिया कप के मुकाबले दुबई (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) और अबू धाबी (शेख जायद स्टेडियम) में होंगे.तो तयार हो जाइए जबरदस्त मुकाबले के लिए 

एशिया कप 2025 का शेड्यूल कुछ इस प्रकार रहेगा 

Also Read

  • 9 सितंबर: रात 8 बजे से अफगानिस्तान vs हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी,
  • 10 सितंबर: रात 8 बजे से  भारत vs यूएई, दुबई
  • 11 सितंबर:रात 8 बजे से  बांग्लादेश vs हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी
  • 12 सितंबर:  रात 8 बजे से पाकिस्तान vs ओमान, दुबई
  • 13 सितंबर: रात 8 बजे से  बांग्लादेश vs श्रीलंका ,अबू धाबी
  • 14 सितंबर: रात 8 बजे से भारत vs पाकिस्तान, दुबई
  • 15 सितंबर:शाम 5.30 बजे से यूएई vs ओमान, अबू धाबी
  • 15 सितंबर: रात 8 बजे से श्रीलंका बनाम हॉन्ग कॉन्ग, दुबई
  • 16 सितंबर:  रात 8 बजे से बांग्लादेश vs अफगानिस्तान, अबू धाबी
  • 17 सितंबर: रात 8 बजे से  पाकिस्तान vs यूएई, दुबई
  • 18 सितंबर:  रात 8 बजे से श्रीलंका vs अफगानिस्तान, अबू धाबी
  • 19 सितंबर:  रात 8 बजे से भारत vs ओमान, अबू धाबी
  • 20 सितंबर:  रात 8 बजे से B1vs B2, दुबई 
  • 21 सितंबर:  रात 8 बजे से A1 VS A2, दुबई
  • 23 सितंबर:  रात 8 बजे से A2 vs B1, अबू धाबी
  • 24 सितंबर:  रात 8 बजे से A1 vs B2, दुबई
  • 25 सितंबर:   रात 8 बजे से A2 vs B2, दुबई
  • 26 सितंबर:  रात 8 बजे से A1 vs B1, दुबई
  • 28 सितंबर:  रात 8 बजे से फाइनल, दुबई
  • —- समाप्त —- 
Top Stories
Related Post