आध्यात्मिकता ही सम्पूर्ण स्वास्थ्य का आधार : आरोग्य भारती संगोष्ठी

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

आध्यात्मिकता ही सम्पूर्ण स्वास्थ्य का आधार : आरोग्य भारती संगोष्ठी

ग्वालियर। आरोग्य भारती ग्वालियर नगर एवं लश्कर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “आध्यात्म और स्वास्थ्य” विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन दैनिक सांध्य समाचार पड़ाव ग्वालियर के सेमिनार हॉल में हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्या दीक्षित (उपाध्यक्ष, आरोग्य भारती ग्वालियर नगर) ने किया।

संगोष्ठी का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और स्वस्ति वाचन के साथ हुआ। डॉ. एस.पी. बत्रा, डॉ. अरविंद मित्तल, डॉ. जे.डी. सुखानी, डॉ. आमोद गुप्ता सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और चिकित्सकों की उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने कहा कि आध्यात्म और स्वास्थ्य का गहरा संबंध है। केवल शारीरिक रोग न होना ही स्वास्थ्य नहीं है, बल्कि मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक संतुलन भी जरूरी है। आज हर व्यक्ति तनाव, क्रोध, ईर्ष्या, भय, चिंता जैसी मनोदैहिक बीमारियों से पीड़ित है। आध्यात्मिकता इन नकारात्मकताओं को दूर कर व्यक्ति को संपूर्ण स्वास्थ्य देती है।

वक्ताओं द्वारा बताए गए सात सूत्र:

Also Read

1. दिव्यता का ज्ञान और आत्मानंद का अनुभव

2. शांत, सकारात्मक और शक्तिशाली मन

3. विश्व बंधुत्व और निःस्वार्थ भाव

4. विकारों (काम, क्रोध, लोभ, अहंकार आदि) से मुक्ति

5. नम्रता, धैर्य, आत्मविश्वास और संतुष्टि

6. सहनशक्ति और निर्णय शक्ति जैसी आत्मिक शक्तियों का विकास

7. व्यसनों से मुक्ति और श्रेष्ठ कर्म की प्रेरणा

Top Stories
Related Post