25,000+ अग्निवीर पदों पर आज से आवेदन शुरू

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

25,000+ अग्निवीर पदों पर आज से आवेदन शुरू

युवाओं के भविष्य के लिए सुनहरा मौका मिला है 25,000 से  अधिक पदों के लिए इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती-2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है यह प्रक्रिया 13-फरवरी यानी आज से शुरू हो गई। ग़ौरतलब है कि आवेदन भरने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल है इसलिए समय पर आवेदन भरे। 

कैसे करें आवेदन ?

‘जॉइन इंडियन आर्मी’ के अनुसार, अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल व अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर के लिए अब 17  साल से लेकर 22 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं।अग्निवीर भारती 2026 के लिए वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। उसके बाद रजिस्ट्रेशन करें आधार नंबर, मोबाइल और ईमेल से वेरीफाई करें , साथ ही मोबाइल में जो ओटीपी आए वो ओटीपी डालें। लौगिन करने के बाद फार्म में अपना जिला, राज्य, शिक्षा , जन्म तिथि आदि भरे।

Top Stories
Related Post