सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले बहस हो रही थी, जो बाद में एक झगड़े में बदल गई। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट डायवर्ट करने का निर्णय लिया।
बैंकॉक से जर्मनी के म्युनिख जा रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट LH 772 की बुधवार 29 नवंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की गई। विमान में मौजूद एक जोड़े के बीच विवाद की वजह से उसे दिल्ली में परिवर्तन किया गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का विवाद क्यों हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
फ्लाइट क्रू ने पहले पाकिस्तान में लैंडिंग की इजाजत मांगी, लेकिन पाकिस्तान अधिकारी ने इसे अस्वीकार कर दिया। इसके बाद फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले बहस हो रही थी, जो बाद में एक झगड़े में बदल गई। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट डायवर्ट करने का निर्णय लिया।
पत्नी ने विमान के पायलट से अपने पति की शिकायत की थी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जर्मनी के 53 साल के पुरुष का विवाद उसकी पत्नी के साथ हुआ था, जो थाईलैंड में रहती हैं। महिला ने विमान के पायलट से भी अपने पति के बुरे व्यवहार की शिकायत करते हुए दखल की मांग की थी। उसने कहा था कि उसका पति धमकियां दे रहा है।
पति पर आरोप है कि उसने फ्लाइट में खाना फेंका था, एक चादर को लाइटर से जलाने की कोशिश की थी और अपनी पत्नी पर चिल्लाया भी था। उसने क्रू की बातें मानने से इंकार कर दिया था। विमान में झगड़ेबाज व्यक्ति को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारकर उसे सिक्युरिटी के दायरे में ले लिया गया।
जर्मन एम्बेसी के साथ में लुफ्थांसा एयरलाइंस का संपर्क। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक इस मामले में लुफ्थांसा एयरलाइन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। विमान में अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट में विवाद करने वाला व्यक्ति नशे में था।