नम आंखों से अंतिम विदाई… दोस्त ‘वीरू’ को अलविदा कहने पहुंचे अमिताभ बच्चन, शमशान घाट पर छलका दर्द

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

नम आंखों से अंतिम विदाई… दोस्त ‘वीरू’ को अलविदा कहने पहुंचे अमिताभ बच्चन, शमशान घाट पर छलका दर्द

बॉलीवुड के लेजेंडरी अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। 89 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र न सिर्फ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक थे, बल्कि वह अपने दौर के सुपरस्टार्स के सबसे प्रिय दोस्त भी थे। इन्हीं दोस्तों में एक नाम है अमिताभ बच्चन, जिनकी धर्मेंद्र के साथ बनी जय-वीरू की जोड़ी आज भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर है।

शमशान घाट पर भावुक हुए अमिताभ

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान अमिताभ बच्चन नम आँखों के साथ अपने दोस्त को अंतिम विदाई देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बिग बी अपने नाती अगस्त्य नंदा के साथ श्मशान घाट में प्रवेश करते दिखाई देते हैं। उनके चेहरे पर दुख साफ झलक रहा था।

सितारों का जमावड़ा, भारी माहौल

अमिताभ बच्चन के अलावा आमिर खान, हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल और पूरी देओल फैमिली अपने प्रिय सदस्य को अंतिम विदाई देने पहुंची। बाहर खड़ी एम्बुलेंस, भीड़ और मीडिया फोटोग्राफर्स के बीच माहौल बेहद भावुक था।

Also Read

‘शोले’ की अमर जोड़ी का बिछड़ना

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी ने 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले में जय-वीरू बनकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। उनकी दोस्ती, उनका बंधन और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री आज भी लीजेंडरी मानी जाती है। यही वजह है कि अमिताभ का यह अंतिम विदाई का क्षण हर फैन के दिल को छू रहा है।

फैंस हुए भावुक

धर्मेंद्र के निधन की ख़बर के बाद सोशल मीडिया भावुक पोस्टों से भर गया है। फैंस उन्हें याद करते हुए कह रहे हैं “वास्तविक वीरू चला गया, लेकिन उसकी मुस्कान हमेशा याद रहेगी।” धर्मेंद्र के जाने से इंडस्ट्री ने एक युग खो दिया है, और अमिताभ बच्चन जैसे करीबियों ने अपना सच्चा दोस्त।

Top Stories
Related Post