Sandhya Samachar

कलेक्टर मैडम को आया तरस, बदला आंगनबाड़ी का समय

185 views

गर्मी के बढ़ते प्रभाव के कारण अब नये समय पर सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक किया जाएगा संचालन
ग्वालियर। कलेक्टर मैडम ने बच्चों पर तरस खाते हुए आंगनबाड़ी का समय बदल दिया है। नये समय के अनुसार बच्चों के लिए अब सिर्फ तीन घंटे आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे। इससे बच्चों को राहत मिल सकेगी। नई व्यवस्था 30 जून तक रहेगी।
बढ़ते हुए तापमान एवं लू को ध्यान में रखकर जिले में आंगनबाड़ियों के संचालन के समय में बदलाव किया गया है। अब आंगनबाड़ी प्रातःकाल 7.30 बजे से 10.30 बजे तक लगाई जायेंगीं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने 30 जून 2024 तक के लिये आंगनबाड़ियों के लिए यह समय निर्धारित किया है। अभी तक आंगनबाड़ियों का संचालन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा रहा था।
महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि नए आदेश के तहत अब जिले की आंगनबाड़ी अब 7.30 बजे खुलेंगीं। बच्चों के नाश्ते का समय प्रातः 7.30 से 8 बजे तक रहेगा। बच्चों के भोजन का समय प्रातः 10 बजे से 10.30 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही बच्चों की छुट्टी हो जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी को ध्यान में रखकर पोषण आहार की शुद्धता पर विशेष ध्यान रखें। साथ ही स्व-सहायता समूहों से प्राप्त पोषण आहार चखकर ही बच्चों को वितरित करें।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पूर्व की तरह दोपहर 2 बजे तक अभिलेखों का संधारण, संपर्क एप व पोषण ट्रेकर पर एंट्री व अन्य कार्य संपादित करेंगीं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
39%
7.2km/h
65%
34°C
34°
34°
36°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
28°
Wed
29°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech