अभी हाल ही में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में जान चली गई जिससे पूरे देशभर में शोक की लहर है। लेकिन अब अजीत पवार की पत्नी सुनित्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने की मांग पार्टी की तरफ से तेजी पकड़ रही है प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल जैसे नेताओं ने सुनित्रा से मंत्रिमंडल में शामिल होने का आग्रह भी किया है।
NCP नेता ने क्या कहा ?
NCP नेता नरहरी जिरवाल ने अजीत पवार को श्रद्धा से श्रद्धांजलि दी और सार्वजनिक रूप से कहा कि सुनेत्रा पवार जो राज्यसभा सांसद है उनको डिप्टी सीएम बनाना, पवार परिवार की विरासत को मजबूत करना है।
सुनेत्रा पवार कौन है?
सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी हैं राजनीतिक परिवार पवार सदस्य हैं, और सबसे महत्वपूर्ण वह एक एक समाजसेवी हैं।सुनेत्रा का जन्म 18 अक्टूबर 1963 को हुआ और विवाह 1985 में अजित पवार से हुआ। उनके दो होनहार बेटे हैं पार्थ पवार और जय पवार ।