Sandhya Samachar

आतंकी हमला : वायुसेना के वाहन को बनाया निशाना, तीन जवान घायल सर्च ऑपरेशन शुरू

176 views

जम्मू-कश्मीर में शनिवार शाम को पुंछ जिले में आतंकवादियों ने एक सेना के वाहन पर गोलीबारी की। इस हमले में तीन जवानों को चोटें आई हैं। अधिकारियों के अनुसार इलाके में पुलिस और सेना पहुंच गई है। आतंकियों की तलाश जारी है। हमले के आतंकी फरार हो गए हैं।

पीटीआई, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार शाम को आतंकवादियों ने एक सुरक्षा बल के वाहन पर गोलीबारी की। इस हमले में सेना के तीन जवान घायल हो गए।
अधिकारियों का कहना है कि सुरनकोट के सनाई गांव में गोलीबारी की जानकारी मिली है और घटना की जांच के लिए सेना और पुलिस को इलाके में भेजा गया है। यह हमला शाम के लगभग सवा छह बजे हुआ। एक सैन्य वाहन जो कि एमइएस से संबंधित है, जवानों को लेकर शसटार से जारावाली की तरफ जा रहा था। उसी दौरान यह हमला हुआ।
रास्ते में बक्करवाल मोहल्ला सनेई के पास आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में तीन जवान जख्मी हुए हैं। अन्य जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
61%
8km/h
100%
27°C
27°
27°
26°
Mon
25°
Tue
23°
Wed
23°
Thu
24°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech