भारत को दहलाने की साजिश! फरीदाबाद के दो ठिकानों से बरामद 2923 किलो विस्फोटक, जानिए कैसे पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

A plot to terrorize India! 2,923 kg of explosives recovered from two locations in Faridabad. Learn how the police took major action.

भारत को दहलाने की साजिश, फरीदाबाद में 2 अलग-अलग जगहों से मिला 2923 किलो विस्फोटक ने मचा हड़कंप मचा दिया दरअसल
भारत को दहलाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जहा फरीदाबाद में 2 अलग-अलग जगहों से 2923 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है। पहले फरीदाबाद के एक घर से 360 किलो विस्फोटक मिला, फिर दूसरे घर से 2563 किलो विस्फोटक मिला।फरीदाबाद: देश में बड़ी आतंकी साजिश सामने आई है ।



पुलिस की कारवाई

पुलिस की पहली कार्रवाई में एक डॉक्टर के घर से हथियार और 360 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है। ।।इसके बाद हुई दूसरी कार्रवाई में फरीदाबाद के दूसरे घर से 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया।जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मामले में गिरफ्तार दूसरे डॉक्टर की निशानदेही पर फरीदाबाद से विस्फोटक पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं। इससे पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर आदिल के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी। आदिल की गिरफ्तारी के बाद एक दूसरे डॉक्टर को भी पकड़ा गया था।

Also Read



जॉइन्ट ऑपरेशन


जम्मू कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया है।आपको बात दे की मुजम्मिल पीसीसी डॉक्टर है और फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर था। पिछले करीब 3 या 4 साल से यहां रह रहा था। मुजम्मिल की निशानदेही से फरीदाबाद पुलिस ने एक स्विफ्ट कर बरामद की है। जिसके अंदर से Krinkob assault rifle पुलिस ने बरामद हुई है। इतना ही नाही पुलिस को इस एसॉल्ट राइफल की तीन मैगजीन भी मिली है। पुलिस ने इस एसॉल्ट राइफल के 83 राउंड बरामद किए हैं। पुलिस ने एक पिस्टल, 8 राउंड, 2 पिस्टल की मैगजीन और दो खाली खोखे भी बरामद किए हैं।






जानिए कितना किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला 8 बड़े सूटकेस और चार छोटे सूटकेस में




डॉ मुजम्मिल अलफलाह यूनिवर्सिटी में सीनियर डॉक्टर है और यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही यह रहता था। पुलिस को मुजम्मिल की निशानदेही के बाद तकरीबन 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला है। मुजम्मिल ने धोज इलाके में एक कमरा किराए पर लिया हुआ था वहां से अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तकरीबन 15 दिन पहले ही अमोनियम नाइट्रेट डॉक्टर मुजम्मिल तक पहुंचा था। अमोनियम नाइट्रेट आठ बड़े सूटकेस और चार छोटे सूटकेस में छुपा कर रखा हुआ था। अमोनियम नाइट्रेट को छुपाने के लिए ही डॉक्टर मुजम्मिल ने धौज इलाके में कमरा किराए पर लिया था। डॉ मुजम्मिल के धौज वाले कमरे से पुलिस को 20 टाइमर और 20 बैटरी भी मिली है डॉ मुजम्मिल के जैश ए मोहम्मद से जुड़े होने के लिंक और पक्के सबूत पुलिस को मिले हैं। जिस स्विफ्ट कार को पुलिस ने बरामद किया है कार अलफलाह यूनिवर्सिटी में काम करने वाली एक लेडी डॉक्टर की है। पुलिस इस लेडी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है। ।

Top Stories
Related Post