ग्वालियर में मछली बाज़ार में पहले सर्विस को लेकर हुई मारपीट 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में मछली बाज़ार में पहले सर्विस को लेकर हुई मारपीट 

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में मुर्गा पहले देने की बात पर बवाल मच गया। दुकानदार और ग्राहक में मारपीट हुई, दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो वहां भी विवाद हो गया, पुलिस पर एक पक्ष के साथ मारपीट के आरोप लगे। 

रविवार रात पिंटो पार्क स्थित मछली मंडी में सत्यम भदौरिया, नितिन तोमर और रुद्र नामक युवक पहुंचे थे। उनका मीट दुकानदार चौहान से मुर्गा पहले न देने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट हुई। विवाद के बाद एक पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा। इसी दौरान दूसरा पक्ष भी थाने आ गया और दोनों के बीच फिर से कहासुनी और हाथापाई शुरू हो गई।

 इस घटना में सत्यम की ओर से थाने आए वकील प्रभात को भी चोटें आईं। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वकील थाने पर जमा हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे वकीलों ने वरिष्ठ अधिकारियों से थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की। इसके बाद, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Top Stories
Related Post