Sandhya Samachar

मोदी बोले: आज भी याद आती है गुयाना की चटनी

82 views

करीब 180 साल पहले एक भारतीय गुयाना की धरती पर आया, और उसके बाद से सुख और दुख में भारत और गुयाना का रिश्ता हमेशा आत्मीयता से भरा रहा है।

दौरे के आखिरी दिन गुरुवार को वे गुयाना की संसद को संबोधित करने पहुंचें। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत का गुयाना के साथ मिट्टी, पसीने और परिश्रम का गहरा रिश्ता है। पीएम ने कहा कि दोनों देशों का इतिहास समान रहा है। पिछले 200 से 250 सालों में भारत और गुयाना ने साथ-साथ गुलामी और आजादी की लड़ाई का दौर देखा है। करीब 180 साल पहले एक भारतीय गुयाना की धरती पर आया, और उसके बाद से सुख और दुख में भारत और गुयाना का रिश्ता हमेशा आत्मीयता से भरा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हमारे डीएनए में शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत विश्वबंधु के रूप में अपना कर्तव्य निभा रहा है। पीएम ने कहा कि उन्हें 24 साल पहले एक जिज्ञासु के तौर पर गुयाना आने का मौका मिला था। इस दौरान मोदी ने गुयाना की चटनी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वो गुयाना की चटनी को नहीं भूल सकते हैं।

डोमिनिका और गुयाना ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया

पीएम मोदी को गुयाना में कैरिबियाई देश डोमिनिका ने ‘द डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका को वैक्सीन पहुंचाने के लिए पीएम मोदी को यह अवॉर्ड दिया गया है। गुयाना ने भी मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस’ और बारबाडोस ने ऑनररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस से सम्मानित किया। उन्होंने अवॉर्ड सभी भारतवासियों को समर्पित किया। इसके अलावा दो दिवसीय गुयाना यात्रा में पीएम मोदी ने कैरिबियाई देशों के प्रतिनिधियों के साथ दूसरे इंडिया-कैरिकॉम समिट में भी हिस्सा लिया।

समिट के इतर प्रधानमंत्री ने कैरिबियाई देशों के प्रतिनिधियों से द्विपक्षीय चर्चाएं कीं। गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान के अलावा पीएम मोदी ने डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट और सूरीनाम के राष्ट्रपति चान संतोखी सहित अन्य नेताओं से औपचारिक बातचीत की।

बातचीत के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति इरफान ने लोगों को संबोधित भी किया। गुयाना के राष्ट्रपति ने कहा-

पीएम मोदी का का यहां होना हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। वे नेताओं के बीच चैंपियन हैं। मोदी ने शानदार लीडरशिप की है। विकासशील दुनिया को रोशनी दिखाई है। विकास का वो तरीका अपनाया है, जिसे कई लोग अपने देश में अपना रहे हैं।मोदी ने गुयाना में स्वागत के लिए राष्ट्रपति इरफान का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इरफान का भारत के साथ विशेष रिश्ता है। वे भारतीय समुदाय के ब्रांड ऐंबैस्डर हैं। पीएम ने कहा कि वो लगभग 24 साल के बाद गुयाना की यात्रा पर आए हैं। इससे पहले वो एक आम आदमी के तौर पर निजी यात्रा के लिए गुयाना आए थे। किसी भारतीय पीएम का यह 56 साल बाद गुयाना दौरा है।

संबोधन में पीएम मोदी की अहम बातें:-

भारत ने गुयाना के लोगों के कौशल विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हम इस सहयोग को आगे बढ़ाएंगे।
भारत गुयाना के सैनिकों की क्षमता के विकास के लिए छात्रवृत्ति और प्रशिक्षण के माध्यम से योगदान देना जारी रखेगा।
पिछले साल हमने खाद्य सुरक्षा में योगदान देते हुए मिलेट्स उपलब्ध कराए थे। अब अन्य फसलों की खेती में भी मदद करेंगे।
दोनों देशों के कृषि संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए MoU साइन हुआ है।
भारत गुयाना में जन औषधि केंद्र खोलेगा।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
51%
4.8km/h
74%
29°C
29°
29°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
27°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech