Sandhya Samachar

खास योग बदलेगा फूटी किस्मत वालों की तकदीर

194 views

मंगलवार के दिन इस उपाय के करने से दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी
मंगलवार के दिन बन रहे विशेष योग के संयोग से इन तीन राशियों वालों की चमकेगी किस्मत

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना कर मंगल दोष दूर होने पर जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इस दिन लाल रंग की चीजों का दान करने से मंगल देव प्रसन्न होते हैं।
ग्वालियर। मंगलवार का दिन सनातन धर्म में हनुमान जी को अति प्रिय है। इस दिन हनुमान जी और ऊर्जा के कारक मंगल देव की पूजा की जाती है। हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है। कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होने से जातक को कॅरियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। इसके साथ ही कार्य में सफलता पाने हेतु आत्मबल प्राप्त होता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित विजय भूषण वेदार्थी के मुताबिक 19 नवंबर के दिन नवम पंचम योग का संयोग बन रहा है। इस योग के निर्माण से तीन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इसके अलावा, सभी बिगड़े कार्य भी संवर जाएंगे। जानते हैं वो कौनसी राशियां हैं उनके बारे में सबकुछ
मेष राशि : स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। नवम पंचम योग से मेष राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। इस राशि में सूर्य देव उच्च के होते हैं। इसके लिए मेष राशि के जातकों पर सूर्य देव की भी कृपा बरसेगी। नवम पंचम योग से मेष राशि को दोगुना फल प्राप्त होगा। कॅरियर और कारोबार में लाभ मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। रुके और अटके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा।
सिंह राशि : राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। नवम पंचम योग से सिंह राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि के जातक कारोबारी स्वभाव के होते हैं। इसके लिए सिंह राशि के जातक कारोबार में सफल होते हैं। सूर्य देव की कृपा से सिंह राशि के जातकों को मनमुताबिक सफलता मिलती है। निवेश से लाभ होगा। कारोबार का विस्तार होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नवीन ऊर्जा का संचार होगा। बिगड़े काम बनेंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा।
मकर राशि : इस राशि के जातकों के लिए नवम पंचम योग भाग्यशाली साबित होगा। इस राशि में मंगल देव उच्च के होते हैं। इसके लिए हमेशा शुभ फल देते हैं। मंगल देव की कृपा से मकर राशि के जातकों को कॅरियर और कारोबार में विशेष सफलता मिलेगी। इसके साथ ही धन संबंधी परेशानी भी दूर होगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवन में सुखों का आगमन होगा। कई शुभ कार्य करने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। इस मुलाकात से नवीन मार्ग प्रशस्त होगा।
मंजू सोनी

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
27°C
27°
27°
27°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech