Sandhya Samachar

लोक लेखा समिति की प्रथम बैठक आयोजित

102 views

ग्वालियर । लोक लेखा समिति की प्रथम बैठक गुरुवार को समिति अध्यक्ष अनिल सांखला की अध्यक्षता में नगर निगम, मुख्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में सभी सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ परिचय प्राप्त कर आवश्यक जानकारियां प्राप्त की। समिति के सदस्य मनोज राजपूत, महेन्द्र आर्य, ममता अरविन्द शर्मा, गीता भूपेन्द्र कुशवाह, चांदनी जंगबहादुर, अनीता रामू कुशवाह एवं अपर आयुक्त वित्त रजनी शुक्ला एवं लेखा विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारंभ में अपर आयुक्त वित्त रजनी शुक्ला द्वारा समिति अध्यक्ष अनिल सांखला एवं सभी सदस्यों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष सांखला द्वारा लेखा विभाग के सभी कर्मचारियों से परिचय किया और सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी अपना कार्य लगन, मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से करें।

posted by: मंजू सोनी

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
51%
4.8km/h
74%
29°C
29°
29°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
27°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech