Sandhya Samachar

रंगों के जरिए महिला सुरक्षा का संदेश

248 views

— महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के लिए “शक्ति अभिनंदन अभियान” जारी
— जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर मना शक्ति पूजन दिवस, स्कूलों में महिला सुरक्षा पर हुईं पेंटिंग प्रतियोगिताएँ


ग्वालियर। महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “शक्ति अभिनंदन अभियान” के तहत गुरुवार को ग्वालियर जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शक्ति पूजन दिवस मनाया गया। साथ ही स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी हुईं। जहां विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए बालिका सशक्तिकरण पर केन्द्रित एक से बढ़कर एक आकर्षक पेंटिंग बनाकर महिला सुरक्षा का सामाजिक संदेश दिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास धीरेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में शक्ति पूजन दिवस के तहत नवदुर्गा महोत्सव के पहले दिन कन्याओं का पूजन किया गया। साथ ही महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई।
सप्ताह भर होंगे ये कार्यक्रम

“शक्ति अभिनंदन अभियान” के तहत 4 अक्टूबर को महिलाओं से संबंधित अधिनियम व कानूनों पर चर्चा व महिला सुरक्षा जागरूकता रैली।
5 अक्टूबर को रोजगार व्यापार व उद्यमिता में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर संवाद एवं दादा-नानी सम्मान।

7 अक्टूबर को बालिकाओं के प्रशिक्षण के लिये सशक्त वाहिनी पंजीयन एवं पंचायत व वार्ड स्तर पर सेफ्टी वॉक का आयोजन।
8 अक्टूबर को विद्यालय व स्वास्थ्य केन्द्रों में मानसिक स्वास्थ्य संवेदीकरण कार्यक्रम और विकास में महिला भागीदारी पर परिचर्चा।
9 अक्टूबर को बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट प्रदर्शन व सकारात्मक पुलिस भागीदारी पर चर्चा एवं महिला सुरक्षा वातावरण निर्माण के लिये शपथ।
10 अक्टूबर को सायबर सिक्योरिटी व सोशल मीडिया सिक्योरिटी पर शिक्षण संस्थाओं में प्रश्क्षिण।
11 अक्टूबर को पुलिस थानों में महिला सुरक्षा के लिये शक्ति संवाद होगा।


PostedBy : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Thu
23°
Fri
22°
Sat
22°
Sun
22°
Mon

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech