Sandhya Samachar

नारी सशक्तिकरण से ही देश की प्रगति संभव : सिंधिया

118 views

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने वैश्य समाज के महिला सुरक्षा एवं स्वच्छता अभियान का किया गया शुभारंभ

ग्वालियर। दुनिया में किसी भी देश की तरक्की उसकी आधी आबादी के सशक्तिकरण पर निर्भर करती है। जब तक हम महिलाओं को जीवन के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का कार्य नहीं करेंगे तब तक हम विकास के पूर्ण लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकते। क्योंकि नारी सशक्तिकरण से ही देश की प्रगति संभव है।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गांधी जयंती के अवसर पर फूलबाग मैदान में वैश्य समाज द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान एवं महिला सुरक्षा जागरूकता रैली के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कही।
सिंधिया ने देश की 70 करोड़ महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि देश का विकास महिला सशक्तिकरण से सुनिश्चित होगा और इसकी शुरुआत भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से हो चुकी है।

जन-धन योजना के तहत 40 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खोले गए जिसकी वजह से हमारे प्रदेश की महिलाओं को लाड़ली बहना जैसी योजना का लाभ मिल पा रहा है।
आजादी में वैश्य समाज का योगदान
सिंधिया ने देश की आजादी में वैश्य समाज के महापुरुषों द्वारा दिए गए योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज वैश्य समाज देशभर में अपने उद्योग- धंधे और व्यवसाय की बदौलत करोड़ों लोगों को रोजगार मुहैया कराता है, और इस समाज के साथ सिंधिया परिवार का जुड़ाव काफी गहरा है। इसके साथ ही उन्होंने समाज द्वारा महिला सुरक्षा की दिशा में लिए गए 5 संकल्पों की प्रशंसा की।

PostedBy : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
53%
6.4km/h
79%
30°C
30°
30°
30°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
28°
Wed
29°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech