Sandhya Samachar

सोमवार से बदलेगी फूटी किस्मत

403 views

सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। हर वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा तिथि से लेकर अश्विन अमावस्या तक पितृ पक्ष मनाया जाता है। पितृपक्ष शुरू होने से पूर्व चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है। जानिए किन राशियों वालों की चमकेगी किस्मत।

धर्म डेस्क। हिंदू पंचाग के अनुसार प्रति वर्ष सूर्य देव के कन्या राशि में गोचर करने की तिथि पर कन्या संक्रांति मनाई जाती है। इस शुभ मौके पर शिल्पकार विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष 16 सितंबर सोमवार को कन्या संक्रांति है। कन्या संक्रांति की तिथि पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा।
ज्योतिषियों की मानें तो 16 सितंबर को चंद्र देव प्रातः पांच बजकर 44 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिन रहेंगे। इसके बाद 18 सितंबर को सुबह पांच बजकर 44 मिनट पर कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव के रहने से दो राशि के जातकों को पितृ पक्ष में लाभ प्राप्त होगा।
हनुमानजी की बरसेगी कृपा
आत्मा के कारक सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। चंद्र देव के साथ सूर्य देव का मित्रवत संबंध है। अतः चंद्र देव की कृपा मेष राशि के जातकों पर बरसती है। राशि परिवर्तन के दौरान चंद्र देव मेष राशि के आय भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में चंद्र देव के रहने से मेष राशि के जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही बिगड़े कार्य बनेंगे। परिवारवालों के साथ रिश्ता मधुर होगा। किसी विशेष कार्य में सफलता पाने से मन प्रसन्नचित्त रहेगा। निवेश के लिए पितृ पक्ष तक उत्तम समय है। हनुमानजी की विशेष कृपा बरसेगी।
शनि बनाएंगे सारे काम
चंद्र देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। महादेव की कृपा मकर राशि के जातकों पर बरसती है। वहीं, चंद्रमा को भगवान शिव ने अपने शीश पर धारण किया है। राशि परिवर्तन के दौरान चंद्र देव मकर राशि के द्वितीय भाव में विराजमान होंगे। इस भाव में चंद्र देव की दृष्टि से मकर राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। बड़ों से प्यार मिलेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मां का प्यार एवं दुलार मिलेगा। इस राशि में मंगल देव उच्च के होते हैं

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
27°C
27°
27°
27°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech