Sandhya Samachar

सांसद बोले पार्टी ने मुझे दिया है 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

Published: Last Updated on 197 views

मीडिया से रूबरू होते हुए भारत सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन का सबसे बड़ा पर्व है इसे बनाया जाएगा ऐतिहासिक

ग्वालियर। भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान हमारे लिए सबसे बड़ा त्योहार है। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मैं भी अपनी पूरी ताकत लगाऊंगा और हजारों नवीन सदस्य बनाऊंगा। क्योंकि पार्टी ने सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है, मुझे भी 25 हजार नये सदस्य बनाने हैं।
सांसद कुशवाह ने गुरुवार को होटल एंबीएंस में मीडिया से रूबरू होते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि दो सितंबर को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरूआत कर दी है। उसके बाद मध्यप्रदेश में तीन सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मप्र मंत्रिमंडल के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है।
इस संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य, देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान को साकार करेगी। मध्यप्रदेश में 1.50 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्वालियर जिले में डेढ़ लाख नये सदस्य बनाये जायेंगे।
सदस्यता अभियान संगठान पर्व
सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस सदस्यता प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व शुरू हो गया है, जिसे पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को साकार करना है। यह संगठन पर्व सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन पहापर्व का प्रथम चरण 1 सितंबर से प्रारंभ हो चुका है जो 24 सितंबर तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रहेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा तथा प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 नवंबर से 10 नवंबर तक होगी।

PostedBy : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
66%
7.3km/h
100%
28°C
28°
28°
28°
Wed
23°
Thu
23°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech