Sandhya Samachar

श्रद्वालुओं के साथ हो नम्र व्यवहार और बेहतर हों सुरक्षा प्रबंध

482 views

— कलेक्टर रुचिका चौहान ने एसपी व निगमायुक्त के साथ मिलकर लिया जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों का जायजा
— गोपाल मंदिर पर देखे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कोटेश्वर मंदिर पर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था के निर्देश

ग्वालियर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शहर में श्रद्वाभाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के प्रमुख गोपाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाएं। साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हो और मंदिर पर दर्शनों को आने वाले श्रद्वालुओं को कोई परेशानी न हो साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मी लोगों के साथ विनम्रता के साथ पेश आएं। कलेक्टर ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इस आशय के स्पष्ट निर्देश दिए।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिये मंदिरों में की जा रही तैयारियों का रविवार को कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने जायजा लिया।
इस दौरान अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार व टीएन सिंह, नगर निगम के अपर आयुक्त विजय राज व एसडीएम विनोद सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर एवं एसपी ने फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर परिसर में पर्याप्त बैरीकेटिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि व्यवस्थायें ऐसी हों, जिससे श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से और कम से कम समय में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सकें। उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की लाइन व्यवस्था देखा और मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गईं एलईडी एवं सीसीटीवी कैमरों का भी जायजा लिया।
कलेक्टर व एसपी ने कहा कि गोपाल मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की स्थिति न बनें। इसके लिए ऐसी व्यवस्था बनाएँ कि श्रद्धालुओं की कतार थमे नहीं, अर्थात श्रद्धालु लगातार दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहें। उन्होंने दही हांडी प्रतियोगिता के लिए की गईं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही निर्देश दिए कि दही हांडी प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।
कोटेश्वर मंदिर का लिया जायजा
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कोटेश्वर मंदिर परिसर में भी बैरीकेटिंग सहित साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों व पुलिस बल से कहा कि वे पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पुलिस कर्मियों व अन्य कर्मचारियों का व्यवहार नम्र रहे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
39%
7.2km/h
65%
34°C
34°
34°
36°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
28°
Wed
29°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech