Sandhya Samachar

सावन में लगाएं शिव का प्रिय पौधा, सुख समृद्धि से महकेगा घर

181 views

सावन का महीना शिव उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। अगर आप भी भगवान शंकर की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो सावन के महीने में शिव जी के प्रिय पौधे शुभ दिशा में लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार घर में इन पौधों को लगाने से महादेव की कृपा से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

ग्वालियर। हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत पवित्र माना जाता है, क्योंकि यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस पूरे महीने देशभर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलता है। साथ ही भक्त शिव भक्ति में डूब जाते हैं। इस दौरान सच्चे मन से महादेव का अभिषेक किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में कुछ पौधों को लगाने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
शमी का पौधा
सनातन धर्म में शमी का पौधा विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह पौधा महादेव को प्रिय है। अगर आप महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन के महीने में घर में शमी का पौधा लगाएं। ऐसा करने से सुख-शांति की प्राप्ति होगी। पूजा के दौरान शिव जी को शमी के फूल अर्पित करने चाहिए।
बेलपत्र का पौधा
भगवान शिव को बेलपत्र का पौधा भी अतिप्रिय है। शास्त्रों के अनुसार, सावन में इस पौधे को घर की उत्तर-दक्षिण दिशा में लगाना फलदायी साबित होता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
धतूरे का पौधा
भगवान शिव की पूजा में धतूरा को शामिल किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धतूरे में महादेव का वास माना जाता है। ऐसे में सावन में धतूरे के पौधे को जरूर लगाएं। इससे जातक को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। इसके अलावा हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
चंपा का पौधा
वास्तु के अनुसार, चंपा के पौधे को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से हर तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो सावन में चंपा का पौधा जरूर लगाएं। इसके फूल सकारात्मक ऊर्जा छोड़ते है। इस पौधे को लगाने के लिए उत्तर पश्चिम दिशा को शुभ माना जाता है।
PostedBy : उन्नति पचौरी

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
32%
3.2km/h
90%
34°C
34°
34°
33°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
28°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech