Sandhya Samachar

विश्वास का कत्ल : घर पर बुक देने के बहाने बुलाया और कर दिया रेप

168 views

14 साल की उम्र में अपना शिकार बनाने के बाद शादी का झांसा देकर लगातार छह साल तक करता रहा दुष्कर्म
ग्वालियर। स्कूल के ही दोस्त ने अपनी 14 वर्षीय फ्रेंड को दोस्ती में दगा देकर उसका लगातर छह साल तक शोषण किया। दोस्त ने शादी का वादा किया और जब लड़की ने वादा निभाने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। धोखा खाने के बाद बंद कमरे का मामला पुलिस तक पहुंच गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिरला नगर निवासी बीस वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि वर्ष 2018 में वह एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। वहां पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती अभिषेक शर्मा पुत्र रविन्द्र शर्मा निवासी कोटा वाला मोहल्ला से हुई। साथ पढ़ने के चलते उनके बीच बातचीत होने लगी। अप्रेल 2018 में अभिषेक ने उसे बुक देने के लिए अपने घर बुलाया। तो वह बुक लेने के लिए उसके घर पर पहुंची। यहां पर अभिषेक अकेला था। अंदर पहुंचते ही उसने उसके साथ गलत काम किया, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह बालिग हो जाएगी तो वह उससे शादी करेगा।
लगातार छह वर्ष किया शोषण
आरोपी शादी का वादा कर उसका शोषण करता रहा। अब जब शादी की बात की तो आरोपी वादे से मुकर गया और पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। धमकी और शोषण का शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकयत पर मामला दर्ज कर लिया है।
इन्होंने कहा…..
पीड़िता की शिकायत पर मामाला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है लेकिन आरोपी अपने घर से फरार हो गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
किरण अहिरवार,सीएसपी

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
27°C
27°
27°
27°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech