Sandhya Samachar

प्रभात जी नहीं रहे… सुनकर दुःखी हुए लोग

111 views

भाजपा में शोक की लहर, शहर के पत्रकार भी हुए गमगीन, दिल्ली के मेदांता में ली अंतिम सांस
ग्वालियर। भाजपा के दिग्गज नेता और वरिष्ठ पत्रकार प्रभात झा का शुक्रवार को निधन हो गया। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रभात झा के स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें भोपाल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर लिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया था।
67 वर्षीय प्रभात झा पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार बिहार के मधुबनी जिले के कुरमाई गांव में किया जाएगा। प्रभात झा के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवालकर, सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की उनका असमय जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति है।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय, डॉ. राकेश पाठक, राकेश अचल, रविंद्र झारखरिया एवं डॉ. सुरेश सम्राट ने झा के निधन संवेदना व्यक्त की।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
57%
8.4km/h
100%
28°C
28°
28°
28°
Mon
24°
Tue
23°
Wed
23°
Thu
24°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech