पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर में सेवा और विकास का उत्सव

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर में सेवा और विकास का उत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस विशेष अवसर पर पूरे देश में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वाराणसी से लेकर दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश तक विभिन्न योजनाओं और आयोजनों के जरिए इस दिन को यादगार बनाया जा रहा है। दुनिया भर के नेताओं ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं, वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें फोन कर बधाई दी।

काशी में अनोखा जश्न

वाराणसी में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। करीब 500 बच्चों ने रंग-बिरंगे पोस्टर और बैनर के साथ स्कूल परिसर में “हैप्पी बर्थडे मोदी जी” के नारे लगाए। वहीं नगर निगम ने 111 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का ऐलान किया।

दिल्ली में बुजुर्गों को सौगात

दिल्ली सरकार ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को नई पेंशन योजना से जोड़ने की घोषणा की। इस योजना के लिए 149 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिव्यांग बच्चों के लिए 10 नए रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

बिहार को मिली नई वंदे भारत ट्रेनें

बिहार में आज से चार नई वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। इनमें दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस और सहरसा से अमृतसर तक अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों से राज्य के यात्रियों को तेज और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलेगी।

Also Read

धार में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क का भूमिपूजन

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के धार जिले में देश का सबसे बड़ा पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क का भूमिपूजन किया। यह पार्क 2158 एकड़ भूमि पर बनेगा और इसमें 23 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। पार्क से 3 लाख लोगों को रोजगार मिलने और 10 जिलों के कपास उत्पादकों को सीधा लाभ होने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र में नेत्र अभियान

महाराष्ट्र भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक पखवाड़ा सेवा अभियान शुरू किया है। इसके तहत एक लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन, 10 लाख लोगों की आंखों की जांच और जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए जाएंगे। अभियान के दौरान रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे।

नेताओं की शुभकामनाएं

पीएम मोदी को देश-विदेश से बधाइयां मिलीं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनके नेतृत्व को ऐतिहासिक बताया, जबकि अपर्णा यादव ने उन्हें “भारत माता का सच्चा सपूत” कहा। स्मृति ईरानी ने उनकी जमीनी सोच को रेखांकित किया। वहीं, बिहार में “पीएम विश्वकर्मा एवं नेशनल एससी-एसटी हब महासम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है।

75 फुट का कैनवास तोहफा

आणंद जिले की दो बहनों ने पीएम मोदी को समर्पित 75 फुट लंबा कैनवास तैयार किया है, जिसमें 75 पेंटिंग्स और कविताएं शामिल हैं। यह कलाकृति पीएम मोदी के 75 वर्षों की जीवन यात्रा को दर्शाती है।

Top Stories
Related Post