प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम ऑस्ट्रिया के दौरे पर पहुंचे। 41 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया के दौरे पर पहुंचा है। मोदी से पहले 1983 में भारतीय प्रधानमंत्री के तौर पर इंदिरा गांधी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस दौरे के बाद बुधवार को ऑस्ट्रिया की ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचे। कई मायनों में मोदी का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। 41 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया के दौरे पर पहुंचे हैं। ऑस्ट्रिया पहुंचते ही मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बराबरी में आ गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी से पहले 1983 में भारतीय प्रधानमंत्री के तौर पर इंदिरा गांधी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। खास बात यह है कि मोदी ऐसे समय में वियना में हैं, जब भारत और ऑस्ट्रिया अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।