Sandhya Samachar

पृथ्वी का श्रृंगार है हरियाली

193 views

पेड़ पौधों के बिना खतरे में पड़ जाएगा मानव का जीवन
ग्वालियर। भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश एवं जिला संघ ग्वालियर के तत्वावधान में शासकीय उ. मा. विद्यालय शिक्षा नगर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण के संरक्षण पौधरोपण एवं पर्यावरण बचाओ पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों सहित मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि संकुल प्राचार्य जेसी प्रजापति थे। अध्यक्षता सुरेंद्र भदौरिया ने की। जबकि ग्वालियर संभाग के एएसओसी शंकर सिंह विशिष्टि अतिथि थे।
मुख्य अतिथि प्रजापति ने कहा कि हम सब को मिलकर अपनी भावी पीढ़ी के लिए पर्यावरण की रक्षा करनी होगी। वृक्षों को कटने से बचाना होगा और उनका संरक्षण करना होगा। ताकि धरती भी हरी-भरी रहेगी और हमारा जीवन भी सुरक्षित होगा। क्योंकि पेड़-पौधे और हरियाली ही धरती का गहना हैं और पृथ्वी का श्रंगार हैं।
इस दौरान योग अधिकारी दिनेश चाकणकर, स्काउट प्रभारी आदेश द्विवेदी, प्रताप माहौर, नरेंद्र पिप्पल, राजू वर्मा, गगन शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मिलकर विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
50%
5.1km/h
88%
30°C
30°
30°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
27°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech