Sandhya Samachar

गुनहगार : वो आई थी मेहमानी करने, भांजे की बुरी नीयत का हो गई शिकार,

367 views

मेहमानी करने आई थी महिला, रात को टहलने के बहाने ले गया घर से बाहर, सूनसान इलाके में ले जाकर किया दुष्कर्म, पति संग थाने पहुंच की थी शिकायत

ग्वालियर। उसे क्या पता था कि जिस भांजे के घर वह मेहमानी करने जा रही हैं, वहां उसे कभी न मिटने वाला दर्द मिलेगा। भांजा ऐसा कि उसने भरोसे का ही कत्ल कर दिया और अपनी मामी की आबरू लूट ली। पीड़िता ने विराध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
वारदात थाना घाटीगांव के अंतर्गत घटित हुई। थाना क्षेत्र के सिमरिया टांका की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को उस समय पकड़ लिया, जब वह भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कहरिया ईटमा निवासी 35 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी पहली शादी के बाद दो बच्चे हैं और उसके बाद पति से अनबन होने पर वह अलग हो गए। इसके बाद उसने एक अन्य युवक से शादी की और उसके साथ रह रही है। दो दिन पहले वह पति भीकम के साथ मुंह बोले भांजे नीरू उर्फ नीरज रावत के घर सिमरिया टांका आई थी। उसे छोड़ने के बाद पति वापस लौट गया था।
झांसा देकर ले गया घर से बाहर
पीड़िता के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे वह नीरू की बहन और मां से बातचीत कर रही थी। तभी नीरू उसे बुलाकर बातचीत के बहाने घर के बहार ले गया और टहलकर बात करने को कहा। वह उसके साथ टहल रही थी और वह उसे थोड़ी दूर खेत पर ले गया। वहां पर पहुंचते ही उसके साथ गलत हरकत करना शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। घाटीगांव एसडीओपी शेखर दुबे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरेपी को दबोच लिया है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
clear sky
38%
6.3km/h
6%
32°C
32°
32°
33°
Sat
29°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
29°
Wed

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech