गौतम अडानी के इस नये कंटेनर की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस विशालकाय जहाज में चार फुटबाल मैदान समा सकते हैं…..
नई दिल्ली। अरबपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी पोर्ट्स के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल, लॉजिस्टिकस कंपनी पीएसईजेड ने भारत के प्रमुख बंदरगाह मुंद्रा पोर्ट पर सबसे बड़े कंटेनर जहाज को डॉक किया गया। इसके साथ ही अडानी की कंपनी ने रिकॉर्ड बना दिया। जहाज एपीएल रेफलेस अन्न क्षमता के हिसाब से किसी भारतीय बंदरगाह पर आया अब तक का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज है। इसकी लंबाई 399.98 मीटर है, जो करीब चार फुटबॉल मैदानों की लंबाई के बराबर है। इसके अलावा इस कंटेनर जहाज की क्षमता 19,2000 टीईयू है। इस क्षमता वाला देश का पहला कंटेनर जहाज है, जो किसी भारतीय पोर्ट पर डॉक किया गया है।
जहाज एमएससी अन्ना के मुंद्रा पोर्ट पर लंगर डालने को देश के समुद्री उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा सकता है। सबसे खास बात ये है कि डैब् ।ददं का अराइवल ड्राफ्ट 16.3 मीटर है। भारत में सिर्फ अडानी पोर्ट्स के मुंद्रा बंदरगाह पर ही खड़ा किया जा सकता है, क्योंकि देश में दूसरे किसी बंदरगाह पर इतने गहरे ड्राफ्ट जहाज को खड़ा करने में क्षमता नहीं है।
266