Sandhya Samachar

10 दिन बाद एक्शन में आएगी मोहन सरकार!

121 views

प्रदेशभर में अवैध कॉलानियों में चलेगा बुलडोजर, ग्वालियर में फूल रही हैं भू-माफियाओं की सांसे, क्योंकि राजनीतिक संरक्षण पर शहर में बन गई हैं अनेक अवैध कालॉनियां
भोपाल। 10 दिन बाद प्रदेश की मोहन सरकार एक्शन में आने वाली है! ऐसा हम नहीं सरकार के सूत्र कह रहे हैं। माना जा रहा है कि आचार संहिता हटते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भूमाफियाओं के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाने की योजना है।
मध्य प्रदेश में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़िए @ 50 करोड़ की जमीन भूमाफियाओं से कराई मुक्त

मुख्यमंत्री यादव के इस बयान का जमीनी असर चार जून के बाद दिखाई दे सकता है। प्रदेश की बेशकीमती सरकारी जमीन में और निजी जमीन में नियम विरूद्ध अवैध कॉलोनी काटने वालों की अब खैर नहीं। सरकार के निर्देश मिलते ही अब सभी अधिकारी सख्ती दिखाने लगे है। चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश में अवैध कॉलोनी पर कर्रवाई तेज हो सकती है। इसके लिए अधिकारी अभी से प्लान तैयार करने लगे है। साथ ही कार्रवाई भी शुरू कर दी है, इसकी नजीर शनिवार को देखने को मिली, जब जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 करोड़ की सरकारी जमीन मुक्त कराई।
शिवराज ने ने किया था वैध का ऐलान
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अवैध कॉलोनी को वैध करने का ऐलान कर दिया था। लेकिन समय के साथ सब कुछ बदल गया, नई सरकार बनी, नये मुख्यमंत्री। अब मुख्यमंत्री का मानना है कि अवैध तरीके से कॉलोनी बनाने से सरकार और जनता का नुकसान हुआ है। ऐसे में इन्हें वैध करना न्याय संगत नही है। अब बड़े स्तर पर अवैध कॉलोनी का सर्वे शुरू किया जाएगा। राजधानी भोपाल मे तो इन अवैध कॉलोनी का सर्वे शुरू भी हो गया है।

Posted by : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
scattered clouds
48%
6.2km/h
31%
30°C
30°
30°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
28°
Wed
28°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech