Sandhya Samachar

ब्राह्मण समाज ने माधवी राजे को अर्पित की पुष्पाजंलि

122 views

समाज के लोगों ने कहा कि सिंधिया राज परिवार के हर सदस्य के मन में हैं परोपकार का भाव
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज एवं सनाढ्य ब्राह्मण समाज की ओर से ब्राह्मण समाज के कार्यालय पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जहां समाज के सैकड़ों लोगों ने मिलकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मॉ राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान हनुमान मंट्रिर के महंत महामंडलेश्वर पुरषोत्तम दास महाराज ने कहा कि सिंधिया राज परिवार सदियों से जन सेवा में समर्पित रहा। सिंधिया परिवार के हर सदस्य के मन में करुणा और दया का भाव रहा है। माधवी राजे भी करुणा और दया की मूर्ति थीं। हालांकि वे राजनीति में नहीं रही लेकिन लोगों की सेवा का भाव उनके हृदय में था।
ब्राह्मण विवाह सम्मेलन के संयोजक राजेंद्र पिपलोदा, सनाढ्य ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे, खजूरी सर्व ब्राह्मण समाज के नव नियुक्ति जिला अध्यक्ष भरत शर्मा एवं बरिष्ठ पार्षद प्रदीप शर्मा ने भी माधवी राजे का पुण्य स्मरण किया। राकेश शर्मा पत्रकार, कल्याण कुटीर संघ के हरीशंकर दुबे एवं कर्मचारी नेता मनोज भार्गव ने राजमाता के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में संजय गौतम मेडिकल वाले, राजेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, युवा जिला अध्यक्ष सुनील उपाध्याय, रामप्रकाश टोरिया, हरिहर शर्मा, राजवीर शर्मा एडवोकेट, राधा बल्लभ शर्मा, लोकेंद्र वशिष्ठ, अरुण दुबे, जितेंद्र दुबे, पंडित रिंकू पुजारी, आकाश उपाध्याय, बृजेश शर्मा, अंकित शर्मा, राजू शर्मा, हरीश शर्मा, तरुण दुबे एवं चक्रेश शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
clear sky
37%
6.4km/h
6%
34°C
34°
34°
33°
Sat
29°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
29°
Wed

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech