Sandhya Samachar

कांग्रेस की लूट,जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी : मोदी

171 views

मुरैना में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला, बोले भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ नहीं, सिंधिया की तारीफ कर बढ़ाया मान
मुरैना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरासत टैक्स पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करते हुए कहा कि कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। इसलिए जनता जनार्दन को चाहिए कि वह देश में भाजपा की सरकार बनाएं। क्योंकि भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को मुरैना में अंचल के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री और गुना प्रत्याशी ज्योदिरादित्य सिंधिया, मुरैना प्रत्याशी शिव मंगल सिंह तोमर, भिंड प्रत्याशी श्रीमती संध्या राय और ग्वालियर प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह भी मंच पर मौजूद थे।
मुरैना के एसएएफ ग्राउंड में आयोजित सभा में उन्होंने कांग्रेस को मध्यप्रदेश की विकास विरोधी बताते हुए कहा कि मुरैना ने हमेशा उन्हीं लोगों का साथ दिया है, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है। मध्यप्रदेश की जनता जानती है कि समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो फिर उस समस्या से दूर रहने में ही भलाई होती है। कांग्रेस ऐसी ही बहुत बड़ी समस्या है जो कि विकास विरोधी है। चम्बल के लोग कांग्रेस के कुशासन का वह दौर नहीं भूल सकते हैं, जब कांग्रेस ने चम्बल की पहचान खराब कानून व्यवस्था वाले क्षेत्र के तौर पर बना दी थी।
प्रदेश को बनाया बीमारू राज्य
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को देश के बीमारू राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने कांग्रेस द्वारा बनाए गए गड्ढों को भरने के बाद मध्यप्रदेश को नई पहचान दिलाई है। भाजपा सरकार में चम्बल, काली सिंध, पार्वती लिंक परियोजना से सिंचाई की समस्या दूर होगी। पानी की समस्या को खत्म करने के लिए मुन्दरी बांध जैसे प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।
सिंधिया से मजबूत हुआ ब्रांड ग्वालियर
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि करीब ढाई हजार करोड़ रुपए की लागत से बना ग्वालियर-श्योपुर रेलवे ट्रैक जैसे आधुनिक आधारभूत संरचना के कार्यों से इस क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। लेदर पार्क भी विकसित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की देखरेख में ग्वालियर भी मजबूत हो रहा है। भाजपा सरकार में हुए विकास को भिंड, मुरैना, ग्वालियर के लोग और ज्यादा अनुभव कर रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस का वह काला दौर देखा है।
4 के बाद बढ़ेगी मोहन की रफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 4 जून के बाद मध्यप्रदेश के तेजतर्रार मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का विकास पहले से ज्यादा तेज गति से होगा। मोहन और रफ्तार के साथ आगे बढ़ेंगे।
भाजपा ने किया सैनिकों का सम्मान
सैन्य शक्तियों को कमजोर करने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है लेकिन कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सब कुछ है। कांग्रेस ने कई वर्षों तक सेना के जवानों की ‘वन रैंक वन पेंशन’ जैसी मांग पूरी नहीं होने दी लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही वन रैंक वन पेंशन को लागू किया गया और सीमा पर खड़े जवान को सम्मान दिया। कांग्रेस शासन में वीर जवानों के हाथ बंधे हुए थे लेकिन भाजपा ने सैनिकों को ईंट का जवाब पत्थर से देने की अनुमति और दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब दिया जाता है।
वे नामदार और कामदार
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे को आए दिन प्रधानमंत्री का अपमान करने में मजा आता है। उनकी भाषा पर आपत्ति भी जताई जा रही है। लेकिन इनकी भाषा पर दुःखी होने वाले लोग इन पर आपत्ति न जताएं क्योंकि कांग्रेस नामदार है और भाजपा कामदार है। नामदार तो कामदार को सदियों से ऐसे ही ठोकर मारते आए हैं। कांग्रेस के शहजादे अत्यधिक निराश हैं इसलिए देश की प्रबुद्ध जनता को इन नामदारों पर अपना समय व्यर्थ नहीं करना चाहिए क्योंकि हम कामदार सहन भी करेंगे और मां भारती की सेवा भी करेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि शाही परिवार के शहजादे देश की संपत्ति और महिलाओं के गहने-जेवरों का सर्वे कर जब्त करने और उसे अपने वोट बैंक में बांटने की सार्वजनिक रूप घोषणा कर रहे हैं। ये तो पहले ही कहा गया था कि कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग का प्रतिबिंब है। इसके अलावा कांग्रेस मृत्यु के बाद बची संपत्ति पर विरासत कर लगाकर उसे छीनने की भी योजना बना रही है। विरासत कर से जुड़े तथ्य देश की आंखे खोलने वाले हैं।
ये भी रहे मौजूद
जनसभा के दौरान मंच पर नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, ऐंदल सिंह कंसाना, भूपेन्द्र सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, सांसद विवेक शेजवलकर, माया सिंह, संभागीय प्रभारी विजय दुबे, मुरैना जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता, श्योपुर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, अरविंद सिंह भदौरिया, अनूप सिंह, दुर्गालाल विजय, कमलेश जाटव, सूबेदार सिंह, रघुराज सिंह कंसाना, गिरिराज सिंह दंडोतिया, मुंशीलाल खटीक, सरला रावत, नरेंद्र सिंह कुशवाह, बाबूलाल मेवाड़ा, अशोक अर्गल, अजब सिंह कुशवाहा, आरती गुर्जर, गुड्डी बाई, राकेश मावई, सत्यप्रकाश सखवार, कमलेश सुमन, परसुराम मुदगल एवं केदार यादव मौजूद थे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
scattered clouds
48%
6.2km/h
31%
30°C
30°
30°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
28°
Wed
28°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech