Sandhya Samachar

भारत को 2047 तक विकसित बनाना चाहते हैं प्रधानमंत्री : सिंधिया

183 views

भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ, मंत्री, विधायक, सांसद और संगठन के पदाधिकारियों ने लिया जीत का संकल्प
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए आंदोलन किया और अपना बलिदान तक दे दिया। इसलिए इस चुनाव में हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम देश में 370 संसद जीतें, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम अपने पोलिंग बूथ से शुरूआत करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बात कही।

उन्होंने गुरुवार को मोदी हाउस पर ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये यह बात कही।केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि कैसे 370 वोट हम पार्टी के पक्ष में बढ़ाएंगे उस दिशा पर कार्य करना है। प्रधानमंत्री ने जो लक्ष्य हमें दिया है उसे हमें अपने विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ को मजबूत बनाकर रिकॉर्ड बनाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसान भाइयों के लिए सम्मान निधि, बहनों के लिए लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजना, 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क अनाज देने के साथ आयुष्मान भारत से करोड़ों लोगों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मोदी सरकार में मिल रही हैं।
विकसित भारत के लिए भाजपा को दें वोट
सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। विकसित भारत के निर्माण के लिए आप सभी भारतीय जनता पार्टी को वोट दें। क्योंकि भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य भाजपा सरकार ही कर सकती है। यह समय भारत का है। प्रधानमंत्री मोदी विश्व में जहां भी जाते हैं, भारत का डंका बजता है। आज वैश्विक पटल पर भारत की हर बात सुनी जाती है। वैश्विक मुद्दों पर दुनिया भारत की तरफ देखती है कि भारत का क्या रुख है। भारत विश्व में अर्थव्यवस्था पर पांच नंबर पर है।

चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता
सिंधिया ने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर शायद कोई व्यक्ति बचा हो जो भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी न हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि वह आज से ही चुनाव में लग जाएं। सभी समाजों को इकट्ठा करें, एक-एक लाभार्थी से संपर्क करें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को फिर एक बार मोदी सरकार, बूथ जीता चुनाव जीता, मेरा बूथ सबसे मजबूत करने का संकल्प दिलाते हुए भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह को ऐतिहासिक मतों में जिताने का आव्हान किया।
हर बूथ पर परचम लहराना है
अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्र और भारत को समृद्ध बनाने के बीच है। प्रचंड बहुमत के साथ श्री भारत सिंह कुशवाह को आशीर्वाद मिले यह संकल्प लेकर हम सब कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर चुनाव लड़ना है। भाजपा अपनी विचारधारा को लेकर चुनावी मैदान में है। हम सब की भूमिका प्रत्येक बूथ पर पार्टी का परचम फहराना है। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली पहुंचकर ताकत देने का काम पार्टी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह करेंगे।
आमजन तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाएं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैश्विक नेता हैं। उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल में पूरा देश बदल कर रख दिया। पहले कश्मीर में तिरंगा फहराना जोखिम का काम माना जाता था, आज मोदी ने कश्मीर के लाल चौक में तो क्या चांद तक पर तिरंगा फहरा दिया है। पहले पाकिस्तान आतंकियों को हमारे देश मे भेजकर खूनी खेल खेलता था। आज हम पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों को मार गिराते हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाने से लेकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तक के जो ऐतिहासिक काम मोदी जी ने किए है उसको करने की हिम्मत आज तक कोई नहीं कर सका था।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आत्मविश्वास के साथ घर-घर निकलेंगे तो विरोधियों के हौंसले भी पस्त हो जायेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं और उनके नाम पर जब वोट मांगेंगे तो लोग भी आपके साथ खड़े दिखेंगे। आपके पास प्रधानमंत्री मोदी जैसा करिश्माई व्यक्तित्व है तो दूसरी ओर विरोधी कांग्रेस के पास राहुल गांधी जैसा हास्य का पात्र है।
गरीबों को विकास की दिशा में जोड़ेंगे
भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र को समृद्ध बनाकर विकास योजनाओं को नीचे तक उतारूंगा। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने बूथ को जिताने का संकल्प लेकर चुनाव अभियान में लग जाएं ताकि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार सरकार के रूप में भारत के नवनिर्माण के लिए अनेक योजनाएं लाकर हर गरीब को विकास की दिशा से जोड़ने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने स्वागत भाषण दिया। संचालन लोकसभा प्रभारी नरेंद्र बिरथरे ने किया।
इस मौके पर विधायक व क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह, संभागीय प्रभारी विजय दुबे, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, माया सिंह, कौशल शर्मा, राजू बाथम, वीरेंद्र जैन, लोकेंद्र पाराशर, विधायकगण मोहन सिंह राठौड़,रमेश खटीक, प्रदीप अग्रवाल, जयप्रकाश राजौरिया, मुन्नालाल गोयल, इमरती देवी, सुरेश राठखेड़ा, जय सिंह कुशवाह, मनोज तोमर, जसवंत जाटव, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, सभा संयोजक अरुण कुलश्रेष्ठ, विवेक जोशी, विनय जैन, राजू पालैया एवं कुंवर दुर्गेश जाटव मंच पर मौजूद थे।

PostedBy : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
24%
2.9km/h
74%
38°C
38°
38°
36°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
28°
Wed
28°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech