मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि लोकसभा के लिए सात चरणों में होगा इसके साथ ही चार राज्यों के विधान सभा चुनाव भी होंगे
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देशभर में सात चरणों में चुनाव होंगे। जबकि चार जून को चुनाव परिणाम आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं सुखबीर सिंह संधु भी मौजूद थे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में 97 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं मतदाता हैं। वहीं 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। हालांकि 21.50 करोड़ युवा मतदाता चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
जानिए किस तारीख में कितनी सीटों पर चुनाव
19 अपै्रल 102 सीट
26 अपै्रल 89 सीट
7 मई 94 सीट
13 मई 96 सीट
20 मई 49 सीट
25 मई 57 सीट
1 जून 57 सीट
ग्वालियर-चंबल अंचल में 7 को चुनाव
ग्वालियर, भिंड, मुरैना,गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और भोपाल में सीटों पर सात मई को मतदान होगा। इस तरह मध्य प्रदेश में यह पहला चरण होगा। जबकि देश में तीसरा चरण का मतदान होगा।
पूरी खबर थोड़ी देर से….
170