Sandhya Samachar

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची…छिंदवाड़ा से लड़ेंगे नाथ

187 views

कांग्रेस ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों के 43 उम्मीद्वारों के नामों का ऐलान किया गया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें चार राज्यों के 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। 43 उम्मीदवारों की सूची में 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी, एक मुस्लिम चेहरे को टिकट दिया गया है। 76 फीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 60 साल से कम है। इस सूची में असम से 12, गुजरात से सात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से 10-10, उत्तराखंड से तीन और दमनदीव से एक उम्मीदवार का ऐलान किया गया है।
केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य सदस्य शामिल हुए थे। इससे पहले सीईसी की पहली बैठक सात मार्च को हुई थी और आठ मार्च को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि हमने लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची की घोषणा कर दी है। सूची में असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लगभग 43 नामों की सूची को मंजूरी दे दी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई असम के जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे। नकुल नाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। राहुल कासवा राजस्थान के चुरू से चुनाव लड़ेंगे। वैभव गहलोत जालौर से चुनाव लड़ेंगे।
मध्य प्रदेश के उम्मीद्वार
कांग्रेस ने भिंड से फूल सिंह बरैया, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, सीधी से कमलेश्वर पटेल, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ, देवास से राजेंद्र मालवीय, धार से राधेश्याम मुवेल, खरगोन से पोरलाल खरते और बैतूल से रामू टेकाम को चुनावी मैदान में उतारा है।
देखिए पूरी सूची …..

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
7.4km/h
100%
25°C
25°
25°
25°
Tue
24°
Wed
24°
Thu
25°
Fri
25°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech