Sandhya Samachar

क्रोम अलर्ट : सरकार ने जारी की चेतावनी, यदि नहीं संभले तो हो सकती है परेशानी

156 views

यदि आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपको सतर्क होने की जरूरत है। यदि आपने सरकार की चेतावनी की अनदेखी की तो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। जानिए क्या है पूरा मामला….
टेक्नोलॉजी डेस्क। क्या आप गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं, यदि हॉ- तो फिर यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है और इसे पढ़ने के बाद आपको सतर्क होने की जरूरत है।
रिपोर्ट के अनुसार पिछले काफी समय से इस ब्राउजर पर सिक्योरिटी थ्रेट्स देखने को मिल रहे हैं। अब हाल ही में सरकार के अधीन काम करने वाली संस्था इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉस टीम (CERT-In)  के द्वारा क्रोम यूजर्स के लिए एक सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है।
सावधान रहें और हो जाएं सतर्क
CERT-In ने कहा कि गूगल क्रोम में बहुत से थ्रेट्स देखने को मिले हैं। इनकी वजह यूजर्स की सिक्योरिटी बाधित हो सकती है। हैकर्स इसका इस्तेमाल डेनियल-ऑफ-सर्विस अटैक (DOS)की स्थिति पैदा करने के लिए कर सकते हैं। दरअसल डॉस उसे कहते हैं जब हैकर्स यूजर्स की पर्सनल जानकारी या कंप्यूटर सिस्टम में सेंधमारी करने की कोशिश करते हैं।
इन यूजर्स के लिए सिक्योरिटी अलर्ट
सरकारी एजेंसी ने ये भी स्पष्ट बताया है कि किन यूजर्स को इस सिक्योरिटी अलर्ट को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके मुताबिक, विंडोज और मैक के 122.0.6261.111/.112 यूजर्स को सतर्क हो जाना चाहिए। इसके अलावा 122.0.6261.111 लिनक्स यूजर्स को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। अपडेट करें क्रोम
पुराने वर्जन की कमजोरियों की वजह से हैकर्स को लक्षित सिस्टम पर DOS स्थिति पैदा करने की अनुमति मिल सकती है। नए सिक्योरिटी थ्रेट्स का शिकार होने से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने विंडोज पीसी पर क्रोम ब्राउजर का नवीनतम वर्जन में अपडेट करें। ध्यान रहे अपडेट वह होना चाहिए जो क्रोम टीम द्वारा पहले ही जारी किया जा चुका है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
27°C
27°
27°
27°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech