Sandhya Samachar

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस का नया प्लान-प्रियंका गांधी रायबरेली से नहीं इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

171 views

चुनाव आयोग ने अभी तक लोकसभा चुनाव का ऐलान नहीं किया है लेकिन सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा ने शनिवार को 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके बाद कांग्रेस भी पहली सूची जारी करने की तैयारी में लगी है। इसी बीच कांग्रेस ने एक नई रणनीति अपनाते हुए प्रियंका गॉधी को चुनाव मैदान में उतारने का अलग ही प्लान बनाया है।

एजेंसी। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। भाजपा ने एक कदम आगे निकलते शनिवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी। भाजपा ने अपनी सूची में 195 प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसी बीच कांग्रेस भी जल्द पहली सूची जारी कर सकती है। वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर भी बड़ा अपडेट आया है।
तो फिर रायबरेली से नहीं यहां से लडें़गी चुनाव
प्रियंका गांधी इस बार रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ेंगी। पार्टी उन्हें दमन और दीव से चुनाव लड़ा सकती है। इस बात का दावा कांग्रेस के दमन और दीव अध्यक्ष केतन पटेल ने किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता प्रियंका गांधी इस केंद्र शासित प्रदेश से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं। पार्टी के आलाकमान ने उन्हें इसके लिए डेटा इकट्ठा करने के लिए कहा है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
7.4km/h
100%
25°C
25°
25°
25°
Tue
24°
Wed
24°
Thu
25°
Fri
25°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech